Followers

Wednesday, July 5, 2023

आज की प्रमुख खबरें | 06-07-2023

        भारत समाचार 

➡️अमेठी- तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा, मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र का मामला.


➡️हरदोई - घर से घूमने निकला युवक गर्रा नदी में डूबा,तलाश में जुटे गोताखोर, मौके पर पुलिस मौजूद , शाहाबाद कोतवाली के बासितनगर का मामला.


➡️एटा- डीआईजी अलीगढ़ रेंज शलभ माथुर ने शहर में किया पैदल मार्च, कांवड़ यात्रा और मोहर्रम को लेकर तैयारियों का लिया जायजा, डीआईजी शलभ माथुर ने कोतवाली नगर पर किया वृक्षारोपण


➡️गोरखपुर- ADG रेल JN सिंह पहुंचे गोरखपुर, रेलवे स्टेशन का ADG ने किया निरीक्षण, 7 जुलाई को PM के दौरे को लेकर किया निरीक्षण, पीएम मोदी वंदे भारत ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी


➡️शाहजहांपुर- शाहजहांपुर में एक करोड़ की अफीम बरामद, 1 करोड़ की अफीम के साख तस्कर अरेस्ट, ढाबों,होटलों पर करता था अफीम की सप्लाई, थाना बण्डा पुलिस को मिली कामयाबी.


➡️प्रतापगढ़- राहगीरों से लूटपाट करने वाले 3 लुटेरे गिरफ्तार, लूट के 83 हजार रूपये, 1 बैग और कार बरामद, 28 जून को 2 लोगों से लूटे थे रूपये, मोबाइल, पुलिस ने कबड़ियागंज नहर पुलिया से गिरफ्तारी.


➡️बागेश्वर - बागेश्वर दौरे पर मंत्री धन सिह रावत ने की घोषणा, शीघ्र 200 बेड का चिकित्सालय बनाया जाएगा-धन सिंह ,क्लस्टर स्कूल,2-2 पीएम श्री विद्यालय बनाए जाएंगे ,5 हजार किसानों को पांच लाख तक का लोन मिलेगा, चिकित्सालय में डॉक्टरों के लिए आवास बनाने की घोषणा.


➡️दिल्ली- सुप्रीम कोर्ट को 2 नए जज मिलेंगे,SC कोलेजियम ने 2 जजों की नियुक्ति की सिफारिश की,CJ उज्ज्वल भुइया,CJ SVN भट्टी के नाम की सिफारिश की,वर्तमान में तेलंगाना चीफ जस्टिस हैं उज्ज्वल भुइया, वर्तमान में केरल के चीफ जस्टिस हैं एसवीएन भट्टी.


➡️लखनऊ- कुकरैल नदी को संवारने का काम हुआ शुरु, गुजरात के अहमदाबाद से लौटी नगर निगम टीम, साबरमती नदी का निरीक्षण करने गई थी टीम, कुकरैल को साबरमती की तर्ज पर करेंगे विकसित, सचिव रंजन कुमार के नेतृत्व में गई थी टीम, नगर निगम,जल निगम,LDA की टीम में शामिल, कुकरैल नदी को साफ कर बनेगा जॉगिंग पार्क, कुकरैल में मिलने वाले नालों की होगी शिफ्टिंग.


➡️लखनऊ- केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का अमेठी दौरा कल, सुबह 9.30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगी स्मृति ईरानी, अमेठी के जगदीशपुर में 8 कार्यक्रमों में होंगी शामिल, 11 बजे बेचूगढ़ जगदीशपुर में जनसंवाद विकास यात्रा,

12 बजे हुसैनगंज कला में जनसंवाद विकास यात्रा, 1 बजे लाला का पुरवा में जनसंवाद विकास यात्रा, 2.45 बजे गूंगेमऊ में जनसंवाद विकास यात्रा होगी, 3.45 बजे मंगौली में जनसंवाद विकास यात्रा होगी, 4.45 बजे लखनीपुर में जनसंवाद विकास यात्रा होगी, 5.45 बजे मंगरौली में जनसंवाद विकास यात्रा, 6.45 बजे रामलीला मैदान में जनसंवाद विकास यात्रा, 7.45 बजे BHEL गेस्ट हाउस पहुंचेंगी स्मृति ईरानी.


➡️लखनऊ- सीएम योगी आदित्यनाथ का कल का कार्यक्रम,1148 पुलिस कर्मियों को वितरित करेंगे नियुक्ति पत्र, यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड से हुए चयनित,217 SI (गोपनीय),587 ASI (लिपिक) को नियुक्ति पत्र,344 ASI (लेखा) को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे, सुबह 11 बजे लोकभवन में वितरित करेंगे नियुक्त पत्र.


➡️लखनऊ- वजीरगंज में बेसमेंट में अवैध खुदाई पर FIR दर्ज, खनन अधिकारी ने बिल्डर पर दर्ज कराई FIR, खनन अफसरों ने नापजोख के बाद कराई FIR, बेसमेंट में खुदाई से कई मकानों को हुआ खतरा, बेसमेंट में खुदाई से मकानों के गिरने की आशंका, LDA की तरफ से भी बिल्डर के खिलाफ तहरीर.


➡️लखनऊ- डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने की कार्रवाई, लापरवाही बरतने पर CMO कासगंज सस्पेंड, CMO कासगंज अवध प्रसाद किशोर सस्पेंड, सहारनपुर के डॉक्टर को भी निलंबित किया, फर्जी मेडिकल बनाने के आरोप में निलंबित.


➡️गाजियाबाद- होटल में किराए पर कमरा लेकर युवक ने दी जान, कमरे में तमंचे से गोली मारकर की खुदकुशी, मयंक त्यागी नोएडा के होटल में करता था जॉब, बड़े भाई को फोन कर दी थी सुसाइड की जानकारी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पॉटमोर्टम को भेजा, क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने के लिविंग होटल की घटना, रायबरेली- नहर में नहाने गए बच्चे की डूबने से मौत, मौत की खबर से परिजनों में मचा कोहराम, बछरावां थाना क्षेत्र के सब्जी गांव की घटना.


➡️कानपुर- कार सवार ने मासूम बच्चे को रौंदा, हादसे के बाद भी बच्चा सुरक्षित, बच्चा सही सलामत अपने घर लौटा,मासूम के ऊपर से निकल गई कार ,कार निकलने के बाद खड़ा हुआ बच्चा,हादसे की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, कानपुर के कल्यानपुर थाना क्षेत्र की घटना.


➡️हरदोई- अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई चोरियों का खुलासा, चोरी करने वाले गैंग को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोर गैंग ने 10 दिनों में करीब 22 चोरियां की, एसपी ने 5 पुलिसकर्मियों को किया था निलंबित, चोरों के गैंग को पकड़ने के लिए लगाई गई थी टीमें, पुलिस 6 अंतर्जनपदीय शातिर चोरों को गिरफ्तार किया, चोरों के कब्जे से लाखों रुपए की नगदी, जेवरात बरामद.


➡️फर्रुखाबाद - कार चालक ने पुलिस पर गाड़ी चढाने का किया प्रयास, चेकिंग के दौरान पुलिस पर गाड़ी चढाने का किया प्रयास, पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने पर बाल-बाल बचे दारोगा, सिपाही,मौके से गाड़ी सहित कार चालक को हिरासत में लिया गया, फतेहगढ़ कोतबाली क्षेत्र के मिलेट्री चौराहा का मामला.


➡️लखीमपुर- दुधवा टाइगर रिजर्व के लिए रेड अलर्ट जारी, मानसून में शिकारी घटनाएं बढ़ने को लेकर अलर्ट, अलर्ट के बाद जंगल के आसपास चौकसी बढ़ी, जंगल से सटे इलाकों में रखी जा रही नजर, दुधवा अफसरों ने जंगल में गश्त को बढ़ाया, वन्यजीवों के मूवेमेंट पर नजर रखी जा रही.


➡️सम्भल- खाली पड़े मकान में चल रहा था OYO होटल, पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मारा छापा, मौके से युवती और तीन युवक हिरासत में, पुलिस देख होटल से कूदकर 4 युवक फ़रार, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी पुलिस, बहजोई कोतवाली क्षेत्र के टिकटा रोड का मामला.


➡️बागपत- बरसात के चलते नाले में बहा एक मासूम बच्चा, भारी बारिश के चलते नाले में गिरा मासूम बच्चा, गहरे नाले में गिरने से मासूम बच्चा हुआ लापता , प्रशासन और पुलिस मासूम की तलाश में जुटी, बागपत नगर पालिका परिषद क्षेत्र का मामला.


➡️फतेहपुर- फतेहपुर में आकाशीय बिजली का कहर, आकाशीय बिजली गिरने से 4 की मौत, चार लोगों की मौत, पांच लोग झुलसे, तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए, झुलसे लोगों को अस्पताल भेजा गया, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गिरी बिजली.

●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●


                         

No comments:

Post a Comment

Recent Posts

IPL HISTORY

The Evolution of the Indian Premier League (IPL) Origin, Ownership & History 📅 2026 Season ...