इतनी क्रूरता...पैंट उतारकर चेक किए और मारी गोली
Pahalgam Terror Attack : पीएम मोदी की तरफ सबकी नजरें : इस आतंकी हमले ने लोगों के दिल और दिमार को पूरी तरह झकझोर के रख दिया था। आलम यह था कि जब सेना के जवान लोगों की मदद के लिए पहुंचे तो लोगों ने उन्हें भी आतंकी समझ लिया और जान की भीख मांगने लगे। सेना के जवानों को समझाना पड़ा कि वो उनकी सुरक्षा के लिए आए हैं। लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं। एक महिला का वीडियो वायरल है। महिला रो-रो कर कह रही है कि मेरे बेटे को छोड़ दो, बेटा फटी पैंट में लहुलूहान एक पत्थर के टुकड़े पर बैठा है। पहलगाम से जो वीडियो आ रहे हैं, वो देशवासियों को खून खौला रहे हैं। पूरे देश की नजर पीएम मोदी की तरफ है। सबको उम्मीद है कि पीएम मोदी इस बार फिर आतंकियों को पालने वाले पाकिस्तान को पहले से ज्यादा करारा जवाब देंगे। जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला उस समय हुआ जब अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वेंस भारत के दौरे पर थे। यह उस समय भी हुआ जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब के दो दिवसीय दौरे पर थे। हमले की गंभीरता का अनुमान ...